Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । आज P.C. Bagla P.G. College में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु भव्य “नारी शक्ति पद यात्रा” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. विनय कुमार वर्मा (कार्यक्रम अधिकारी, NSS) एवं मिशन शक्ति समन्वयक प्रो. सुनंदा महाजन द्वारा किया गया। पूर्वाह्न 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में शिक्षक एवं विद्यार्थी एकत्रित हुए, जिसके बाद पद यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस पद यात्रा में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों का प्रसार किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्रो. सुनंदा महाजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है और यह समाज में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अधिनियम के समर्थन में चल रहे मिस्ड कॉल अभियान से भी जोड़ा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना समर्थन दर्ज कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रो. के. एन. त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. राजेश हिंदी, प्रो. पी. के. शर्मा, प्रो. सी. एस. रावल, डॉ. एम. पी. सिंह, डॉ. डी. के. दीक्षित, डॉ. विमलेश, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. किरण चौधरी, डॉ. अंजुला, डॉ. शालिनी अग्रवाल, श्री विशाल, डॉ. पी. चौधरी, डॉ. हरिओम, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. प्रेम किशोर, डॉ. विनीत, डॉ. रूपेंद्र राजपूत सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page