Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 अप्रैल । कस्बे के बिजलीघर रोड स्थित श्री गोवर्धन धाम खाटू श्याम मंदिर में पंचम वार्षिकोत्सव 6 से 8 मई तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक मंडल द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर के व्यवस्थापक रजत अग्रवाल उर्फ खोनू ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 5 मई को शाम 5 बजे ‘श्याम नाम की मेहंदी’ कार्यक्रम से होगी। इसके बाद शाम 5:15 बजे से भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। 6 मई को सुबह 8 बजे श्री महाराज अग्रसेन सेवा सदन से 6100 निशानों के साथ विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसी दिन मंदिर प्रबंधन द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा और उन्हें गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया जाएगा। 7 मई को शाम 6:15 बजे बड़ी मां के सानिध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जो महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। इसमें समस्तीपुर (बिहार) की भजन गायिका रश्मि शर्मा और कानपुर के भजन गायक श्रेष्ठ दीक्षित सहित अन्य कलाकार बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page