Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । जिला प्रोटोकॉल एवं संपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग, लखनऊ के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं सदस्य रामाकांत उपाध्याय की संयुक्त टीम दिनांक 24 अप्रैल 2026 को जनपद हाथरस का दौरा करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीम प्रातः 11 बजे से जनपद की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण करेगी, जहां गोवंश के रख-रखाव, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इसके उपरांत अपराह्न 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोग के प्रतिनिधि निरीक्षण से संबंधित जानकारी साझा करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ही जनपद स्तर की गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में गोवंश संरक्षण, देखरेख एवं संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page