Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । मौसम की मार से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से ओ.सी. कलेक्ट्रेट को सौंपा गया।
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज देश का अन्नदाता किसान प्राकृतिक आपदाओं, महंगाई और सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रहा है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, जिसमें विशेष रूप से सिकंदराराऊ क्षेत्र के किसानों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है। वहां के किसानों की मेहनत और उम्मीदें दोनों प्रकृति की मार से टूट गई हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है, जबकि किसान आर्थिक संकट के साथ मानसिक पीड़ा भी झेल रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान, अधिकार और उनके हक की इस लड़ाई को गांव-गांव और सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। यदि शीघ्र किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।
धरना-प्रदर्शन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, सोशल मीडिया के पूर्व जिला प्रभारी कपिल नरूला, सेवा दल के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, सासनी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष पंडित भोले, पूर्व जिला सचिव हरिशंकर वर्मा, राहुल यादव, कृष्ण सोलंकी, राजकुमार, अशोक कुमार, रिंकू सिंह, अभिषेक कुमार, पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष विष्णु कुमार, कुर्बान अली, शहजादा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page