Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 14 अप्रैल । मोहल्ला पूरन गंज निवासी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता की पूजनीय माता विमलेश गुप्ता (75 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं और मथुरा के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। विमलेश गुप्ता अपने मिलनसार स्वभाव और परोपकारी कार्यों के लिए क्षेत्र में जानी जाती थीं। वह सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं और सदैव गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। स्थानीय लोगों ने उनके देहांत को कस्बे के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया है। विमलेश गुप्ता अपने पीछे तीन पुत्रों—गिरीश मोहन गुप्ता, अमरीश वार्ष्णेय और हरीश मोहन गुप्ता—सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शोक की इस घड़ी में उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से विधायक बीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सपा नेता राकेश बघेल व महेंद्र सोलंकी, डॉ. ललित बघेल, सुमंत किशोर सिंह, इंद्र देव पालीवाल रहे। इसके अलावा विपिन वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, विकास वार्ष्णेय ‘देवा’, पिंकू राघव, प्रवीन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता, विशाल दरगढ़, गिरधर गोपाल गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय नगरिया, पम्मी सिद्दीकी, नवेद अहमद खान, अमित वार्ष्णेय ‘शिंटू’ और अभितेश वार्ष्णेय सहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page