
हाथरस 14 अप्रैल । भारत विकास परिषद ‘संस्कार शाखा’ द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर ‘समरसता पर्व’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाखा द्वारा संचालित स्थायी प्रकल्प ‘निःशुल्क एकल विद्यालय’ नगला टीका में बच्चों के बीच फल एवं जलपान वितरण कर अत्यंत सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने बच्चों को बाबा साहेब के प्रेरक जीवन परिचय से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी बाबा साहेब ने शिक्षा के दम पर विश्व में अपनी पहचान बनाई। केंद्र प्रभारी आचार्य वीरी सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को निरंतर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शाखा सचिव अंकुल जैन के कुशल संचालन में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा प्रकल्प संयोजक देवेंद्र वार्ष्णेय, नितिन माहेश्वरी, हरीश वार्ष्णेय और राहुल शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगला टीका बस्ती के अनेक परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना की। अंत में सभी बच्चों को फल वितरित किए गए।


























