Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अप्रैल । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर आज नगर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के बैनर तले सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। संगठन द्वारा बाबा साहेब की भव्य शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया और राहगीरों व श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिंदू समाज की एकता और समरसता रही। कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड स्थित भोजा का नगला और गिजरौली बंबा पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा वातावरण ‘जय भीम’ और सामाजिक समरसता के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस दौरान वक्ताओं ने समाज को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन ही शक्ति है और समरस समाज ही हमारा परम लक्ष्य है। इस गरिमामयी अवसर पर विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल और जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और भेदभाव मुक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंत्री विजय गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, अनमोल अग्निहोत्री (जिला संयोजक बजरंग दल), दाऊ दयाल वर्मा, किशन भारती, गौरव प्रजापति, मनोज वार्ष्णेय, हर्ष चौहान, नवीन वर्मा सहित मोनू, गुड्डू, सोनू, पारस, कृष्णा, लक्ष्मण दीक्षित, प्रेम कुमार, राहुल प्रजापति और देव खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन के अनुशासित सहयोग से कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page