Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 मार्च । कस्बे में चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। दुर्गामाता, अंबेमाता, शीतलामाता, पथवारीमाता और काली माता मंदिरों में सुबह से देर रात तक भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में आरती, भजन-कीर्तन और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु विधि-विधान से माता रानी को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित कर रहे हैं। सुबह और शाम की आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल होकर माता के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।।कुरसंडा स्थित माता अटाकी मंदिर में नवरात्र के दौरान भारी भीड़ देखी जा रही है। मंदिर प्रांगण में पैर रखने की जगह नहीं होने के बावजूद श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। चारों ओर “जय माता दी” के जयकारों से माहौल गूंज रहा है। नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र में समाजसेवियों द्वारा भंडारे और प्रसाद वितरण का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कुरसंडा मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के निकट हरिशंकर फौजी के तत्वावधान में राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए हैं। नवरात्र के चलते पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page