हाथरस 09 अप्रैल । विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर डिब्बा गली स्थित लोहिया धर्मशाला जैन स्थानक में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व कल्याण, शांति और जीव मात्र के मंगल की भावना के साथ सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा। जाप के दौरान श्रद्धालुओं में अपार श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। उपस्थित समाजजनों ने एक स्वर में महामंत्र का उच्चारण कर सकारात्मकता का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महामंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि यह एक ‘चमत्कारी महामंत्र’ है, जिसके श्रद्धापूर्वक जाप से मानसिक शांति मिलती है और हर प्रकार के कष्ट व पीड़ा से मुक्ति प्राप्त होती है। यह मंत्र विश्व में एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। इस पुनीत कार्य में श्वेतांबर स्थानकवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्य रूप से प्रबंधक मंत्री सुरेश चंद्र जैन, अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, अतुल कुमार जैन एडवोकेट, अनिल जैन लुब्रिकेंट, सुरेंद्र बाठियां, संजीव जैन और हर्ष जैन ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिला समाज की भी सराहनीय उपस्थिति रही। मुख्य रूप से अनिल जैन, पूजा जैन, रश्मि जैन, सीमा जैन, निर्मला जैन, रजनी जैन आदि ने सामूहिक जाप में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति का संकल्प लिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हम लौट आए हैं! अब वेबसाइट पर पढ़ें हाथरस की हर बड़ी खबर
April 9, 2026
मुरसान : ट्रैक्टर-बोरवेल मशीन पलटने से चालक हुआ घायल
April 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
हम लौट आए हैं! अब वेबसाइट पर
April 9, 2026
मुरसान : ट्रैक्टर-बोरवेल मशीन पलटने से चालक
April 9, 2026
मुरसान : संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की
April 9, 2026
तीन युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला,
April 9, 2026
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे हाथरस के
April 9, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
April 9, 2026
घर में घुसकर युवक को किया लहूलुहान,
April 9, 2026
Weather
Hathras
10:30 pm,
Apr 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























