
हाथरस 09 अप्रैल । शहर के मुख्य डाकघर (MDG) में आगामी 12 अप्रैल दिन रविवार को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। पोस्ट मास्टर (HSG-I) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर नए आधार कार्ड बनवाने (नामांकन), पुराने आधार में सुधार (संशोधन) जैसे पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि अपडेट कराने एवं अन्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रविवार का दिन होने के कारण नौकरीपेशा और आम नागरिकों के लिए यह एक सुगम अवसर होगा। डाक विभाग ने जनसामान्य से अपील की है कि जिन नागरिकों को भी आधार कार्ड से जुड़ा कोई कार्य कराना है, वे निर्धारित समय पर अपने आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचें ताकि कार्य सुगमता से संपन्न हो सके। यह शिविर एम.डी.जी. डाकघर हाथरस परिसर में आयोजित किया जाएगा।























