
हाथरस 09 अप्रैल । विश्व शांति एवं समस्त जीवों के कल्याण की मंगल भावना के साथ गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को ‘विश्व नवकार दिवस’ का पावन आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जैन गली, हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में श्री जैन नवयुवक सभा के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें संपूर्ण जैन समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. विशाल जैन ‘वैद’ के कुशल निर्देशन में हुआ। श्री जैन नवयुवक सभा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में इंजी. विवेक जैन द्वारा भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की गई। इसके पश्चात मंदिर परिसर सामूहिक णमोकार मंत्र के पाठ से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने एक स्वर में विश्व में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
धर्मसभा में श्री जैन नवयुवक सभा के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिनमें संजीव जैन लुहाडिया (आय-व्यय निरीक्षक), जितेंद्र जैन रेडीमेड (उपाध्यक्ष), आशीष जैन मोनू (मंत्री), कपिल जैन (उपमंत्री), इंजी. विवेक जैन (कोषाध्यक्ष), ललित जैन (प्रचार मंत्री), राकेश जैन टाइप, राजेश जैन बैंक, अरुण जैन लोहिया, रतन जैन संगीतकार, इंजी. प्रदीप जैन, रवि जैन मोटर वाले, राज कुमार जैन लोहिया, विजय जैन भूच, निखिल जैन भूच, नितिन जैन भूच, श्वेतांक जैन, मनीष जैन रंग, मनीष जैन कृषि, अनिल जैन फोटो, तन्नू जैन, पवन जैन आईटीआई, अनूप जैन, हनुमान जैन, विनोद जैन, अमित जैन लुहाड़िया, संजीव जैन नयाबांस, नमन जैन नयाबांस, अतुल जैन सासनी वाले, सुरेंद्र जैन गप्पू, ऋषभ जैन डिम्पल, अजय जैन बिन्टू और अनुज जैन माहेश्वरी कॉलोनी मुख्य थे।
महिला समाज ने भी दिखाई सहभागिता
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म प्रभावना में अपना योगदान दिया। पाठ के समापन के उपरांत सभी सम्मिलित श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार (जलपान) की सुंदर व्यवस्था की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन विश्व के 108 देशों में एक साथ आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवता और जीव मात्र के प्रति करुणा का संदेश फैलाना है।






















