Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अप्रैल । एक युवक ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और घर में घुसने के आरोप में तहरीर दी है। युवक ने आरोप लगाया है कि पांच अप्रैल को, जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहा था, तो योगेश ने उस पर हमला कर दिया। युवक ने आरोप लगाया है कि योगेश के साथ दिनेश, अनिल, भूतला, पंकज, लुक्का, सतीश और विजयपाल पेंटर ने घर में घुसकर उस पर हमला किया। उन्होंने सरिया और लाठी से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। युवक ने बताया कि जब उसके भाई कुनाल, पिता राकेश और माता रजनी ने उसे बचाने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page