
हाथरस 08 अप्रैल । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली के तत्वावधान में बागला स्कूल के सामने रतन ऑप्टिकल्स पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद लोगों ने अपनी आंखों की निशुल्क जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय और सचिव मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को आंखों की देखभाल व स्वच्छता के टिप्स भी दिए गए। इस अवसर पर गुंजन दीक्षित, सीमा वार्ष्णेय, शालिनी वार्ष्णेय, संगीता, मधु और रजनी सहित ग्रुप की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।























