Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । कोतवाली मुरसान क्षेत्र के अंतर्गत एक सर्राफा व्यापारी पर सोने की कीमती जंजीर को पीतल का बताकर हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम पदू निवासी किशन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें घरेलू कार्यों के लिए रुपयों की आवश्यकता थी, जिसके लिए वे अपनी 73.5 ग्राम वजनी पैतृक सोने की जंजीर बेचना चाहते थे। पीड़ित के अनुसार, अन्य ज्वैलर्स ने इस जंजीर की कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये लगाई थी, लेकिन विश्वास के चलते उन्होंने अपने परिचित एफ.जे. ज्वैलर्स के संचालक नरेंद्र सिंह (निवासी भांकरी) से संपर्क किया। आरोप है कि 21 फरवरी की शाम नरेंद्र सिंह ने शुद्धता जांच के बहाने जंजीर अपने पास रख ली और करीब डेढ़ घंटे बाद फोन पर सूचना दी कि जंजीर पीतल की है। पीड़ित किशन सिंह का दावा है कि उनकी जंजीर पूर्णतः शुद्ध सोने की थी और नरेंद्र सिंह ने हाथरस निवासी सोना गलाने वाले अशोक दिनकर के साथ मिलकर साजिश रचकर उनकी जंजीर हड़प ली है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब जंजीर की शुद्धता और जांच प्रक्रिया की कड़ियों को जोड़ते हुए मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page