
हाथरस 08 अप्रैल । बागला महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को समर्पित स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर ने बालिका शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि नारी की शिक्षा ही देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें एम.ए. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की शालू सिंह व हिमानी सिंह ने प्रथम, खुशी व अंशु कुमारी ने द्वितीय तथा काजल तिवारी व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त दीक्षा दीक्षित, नेहा शर्मा और अमृता सिंह को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के प्रो. सुनन्दा महाजन, श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. एम.पी. सिंह और डॉ. प्रेम किशोर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पिंकी, वर्षा, निक्की, सृष्टि, भानुप्रताप सहित अनेक विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

























