Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अप्रैल । एक 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि सोमवार को सुबह उसकी बेटी दुकान से सैंपू लेकर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही राकेश कुमार ने उसकी बेटी को गली से उठा लिया और एक व्यक्ति के कमरे में ले गया। आरोपित ने कमरे में ले जाकर किशोरी से छेड़छाड़ की, जिससे उसके कपड़े भी फट गए। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आरोपित ने इन लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। सासनी कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page