Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अप्रैल । एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने लगया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग अतिरक्त दहेज के लिए उसका शोषण करते हैं। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने कहा है कि उसके बेटी की 11 वर्ष पूर्व सासनी क्षेत्र के एक गांव में हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। उसने शादी में लगभग 8 लाख रूपए खर्च किए थे। कुछ समय बाद से ही अतिरक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसका शोषण करने लगे। दो फरवरी को सुबह 9.00 बजे पीड़िता अपने कमरे में खाना बना रही थी उसी समय जेठ कमरे में घुस आए और पीछे से अपनी बाहों में भर लिया। आरोपी जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता जैसे-तैसे उसके चंगुल छूटी। कुछ समय बाद पीड़िता के पति जब घर आया तो उसे भी झूठी बाते बताकर उसे घर से निकाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page