Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अप्रैल । हाथरस में आज ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने अतिथियों का बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। यह रैली लाला का नगला स्थित इन्दिरा गाँधी जूनियर हाईस्कूल से प्रारंभ होकर विजय नगर, घंटाघर, बुर्ज वाला कुआं और घास की मंडी होती हुई पुनः इन्दिरा गाँधी स्कूल पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पूरे नगर में शिक्षा के प्रति अलख जगाई। समापन के अवसर पर सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को जलपान कराया गया। इस अवसर पर वार्ड मेंबर हिमांशु कौशिक, टेकपाल कुशवाह, वीना जैन, धीरज जैन, राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नगर क्षेत्र ए.आर.पी. अजय कुमार शर्मा, उमेश कुमार सारस्वत, अजय कुमार सिंह, मयूरी शर्मा और रवि मोहन उपाध्याय ने भी अपनी भागीदारी निभाई। रैली के सफल आयोजन में कार्यालय स्टाफ से हम्माद, संजय, राजेंद्र, शिव कुमार, ममता, निशा तथा शिक्षक संकुल चंद्रवीर सिंह, विमल कुमार शर्मा, दीपांशु वार्ष्णेय, विजय कुमार शर्मा और शिक्षक जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र, राखी, किरन वार्ष्णेय, सुनीता शर्मा, रन सिंह, नीतेश और कैलाश चन्द सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page