Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस लाइन का दौरा कर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों के प्रशिक्षण के स्तर, उनके अनुशासन, व्यवहार और कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। साक्षात्कार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। उन्होंने आरक्षियों को पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने जोर देकर कहा कि पुलिस बल में अनुशासन और धैर्य अत्यंत आवश्यक हैं, ताकि आमजन के साथ हमेशा सौम्य एवं सम्मानजनक व्यवहार बना रहे। साक्षात्कार के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि नए आरक्षी भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं। एसपी ने उन्हें आधुनिक पुलिसिंग की बारीकियों और समाज के प्रति उनके दायित्वों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानन्द कुशवाह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र कृष्ण नरायन, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार और आर.टी.सी. प्रभारी विमल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page