Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनर तले जनपद की तीनों शाखाओं कृपाल आश्रम (गौशाला मार्ग), कृपाल आश्रम (पिछोंती हसायन) एवं राजिंदर आश्रम (वीर नगर) पर आध्यात्मिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। सत्संग में वीडियो के माध्यम से संत दर्शन सिंह जी महाराज ने संत कबीर की वाणी “जाग प्यारी तू अब काहे को सोबै” की व्याख्या करते हुए समझाया कि चौरासी लाख योनियों के अंधकार के बाद मनुष्य जीवन ‘सवेरे’ के समान है, जहाँ एक पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर आत्मा अपने मूल स्रोत के दर्शन कर सकती है।

इसी क्रम में मिशन के प्रमुख संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य स्वयं को जानना और आत्मा का प्रभु में विलय करना है। उन्होंने प्रेम, सदाचार और निष्काम सेवा पर बल देते हुए कहा कि जिस प्रकार माता-पिता बच्चों का भला चाहते हैं, वैसे ही परमात्मा भी हमारा कल्याण चाहते हैं। इस अवसर पर केंद्रों पर बाल सत्संग, निःशुल्क सिलाई केंद्र, लाइब्रेरी, और एलोपैथिक-होम्योपैथिक डिस्पेंसरी जैसी विभिन्न जन-सेवा गतिविधियां भी संचालित की गईं। कार्यक्रम के अंत में विशाल लंगर प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें भारी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन के सेवादारों और मैनेजमेंट सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page