Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अप्रैल । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5, लेवल-2 के अंतर्गत जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव के निर्देशन एवं नोडल प्रभारी डॉ. अंजू आर्य के संयोजन में छात्राओं ने “अंधविश्वास से सावधान: जागरूक नारी, सुरक्षित नारी” थीम पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में कुल 32 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 5 छात्राओं ने अपने ओजस्वी अभिनय के माध्यम से समाज में व्याप्त ढोंग और अंधविश्वास के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. रंजना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंधविश्वास न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को चोट पहुँचाता है, बल्कि उन्हें मानसिक और शारीरिक शोषण का शिकार भी बना सकता है। उन्होंने छात्राओं से तार्किक सोच अपनाने और सही-गलत की पहचान कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। डॉ. अमृता सिंह के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने यह स्पष्ट किया कि एक जागरूक नारी ही सुरक्षित समाज की नींव रख सकती है। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page