
मथुरा 30 मार्च । राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के एमबीए छात्रों ने एक बार फिर प्लेसमेंट के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में आयोजित ऑनलाइन प्लेसमेंट प्रक्रिया में संस्थान के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कम्पनी टेकमुटेन्ट सॉफ्टवेयर सोल्यूशन एलएलपी में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है। कम्पनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की प्रबंधन क्षमता, संचार कौशल, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान क्षमता का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, समूह चर्चा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे विभिन्न चरण शामिल थे। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. विकास जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित छात्रों में एमबीए के शिवशंकर यादव और शिवांग वर्मा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी योग्यता और प्रबंधन कौशल का प्रभावशाली परिचय दिया। डॉ. जैन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और व्यावहारिक समझ भी अत्यंत आवश्यक है। संस्थान इन सभी पहलुओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आर.के. एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसके लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करने को प्रोत्साहित करेगी।


























