Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर पूरी शुचिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। आज आयोजित मुख्य परीक्षाओं में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद के आठ प्रमुख विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिनमें बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, राजेंद्र लोहिया स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज स्कूल, आरपीएम स्कूल, ओएमबी पब्लिक स्कूल और सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल शामिल रहे।

शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इंटरमीडिएट के हिंदी विषय में कुल 379 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 371 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभिभावकों की भीड़ देखी गई, जो अपने बच्चों की परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करते नजर आए। जिला प्रशासन और बोर्ड के सचल दस्तों द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी गई। कड़ी व्यवस्था के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page