Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी के माजरा नगला जाटव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर वहां रखा कीमती सामान पार कर दिया। सोमवार की सुबह जब स्कूल का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाराम सोमवार सुबह जब स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए पाए। अंदर जाकर देखा तो रसोई और अन्य कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने स्कूल में रखा गैस सिलेंडर, खाना बनाने का भगोना, माइक, बच्चों की स्टेशनरी और अन्य महत्वपूर्ण सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक ने तत्काल ग्राम प्रधान बॉबी देवी को घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक द्वारा हाथरस जंक्शन थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर चोरों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चोरी की इस घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page