Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता अपने पति की मृत्यु के बाद अपनी सास और दो बच्चों के साथ रहती है। रविवार रात सास एक रिश्तेदारी में गई हुई थी, जिसके चलते महिला घर में अपने बच्चों के साथ अकेली थी। आरोप है कि देर रात गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आया और महिला को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद सोमवार को परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page