Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ विकासखंड मुरसान स्थित कंचना सरोवर पर्यटन विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना पर्यटन विभाग के अंतर्गत लगभग ₹143.38 लाख की स्वीकृत लागत से संचालित की जा रही है। परियोजना का कार्य यूनिट-25 सीएण्डडीएस, डीएसएम उप्र जल निगम अलीगढ़ द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना का कार्य 22 फरवरी 2024 से प्रारंभ किया गया था तथा इसे पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2025 है।

जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि वर्तमान में परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 88 प्रतिशत तक हो चुकी है तथा अवशेष कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि दिनांक 10 फरवरी 2026 को ₹19.63 लाख की धनराशि क्रिटिकल गैप के रूप में प्राप्त हुई है, जिसके माध्यम से पाथवे, सेल्फी प्वाइंट एवं टॉयलेट ब्लॉक से संबंधित शेष कार्य कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि परियोजना से जुड़े सभी शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कंचना सरोवर के पर्यटन विकास से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page