
हाथरस 13 मार्च। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ और फैल रही अफवाहों को लेकर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाथरस जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। आज डीएम ने गैस एजेंसी मालिकों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थिति की निगरानी के लिए एक मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है, जिसमें जनपद की सभी गैस एजेंसी संचालक, गैस कंपनियों के सेल्स ऑफिसर तथा पूर्ति निरीक्षक शामिल किए गए हैं। साथ ही गैस से संबंधित शिकायतों या कालाबाजारी की सूचना देने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 05722-227042 जारी किया गया है। सभी गैस एजेंसी संचालकों को अपने स्टॉक की जानकारी सूचना पट पर अपडेट रखने तथा होर्डिंग और फ्लेक्सी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या गलत सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन, मोबाइल ओटीपी और मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा रही है। नगर क्षेत्र में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिनों में सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि बिना बुकिंग सिलेंडर देने, जमाखोरी करने, अफवाह फैलाने, कालाबाजारी या अवैध भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की





















