हाथरस 13 मार्च। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित रेंजर्स प्रवेश शिविर के तृतीय दिवस एवं निपुण शिविर के पंचम दिवस के साथ शिविर का समापन प्राचार्य प्रो. सुषमा यादव के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स आपला इकाई प्रभारी डॉ. अंजु आर्य द्वारा ध्वज शिष्टाचार के साथ संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी.ओ.सी. धीरेंद्र प्रताप उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में प्रवेश रेंजर्स को विधिवत दीक्षा दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो. रंजना गुप्ता, प्रो. संगीता अरोड़ा, प्रो. रंजना सिंह, प्रो. मंजू वर्मा, डॉ. मधु सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे। इस दौरान डी.ओ.सी. धीरेंद्र प्रताप ने शिविर में लगाए गए टेंट का निरीक्षण भी किया। शिविर को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समापन सत्र में रेंजर्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कैम्प फायर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक विकास कुमार, लोपामुद्रा इकाई प्रभारी डॉ. रंजना तथा रेंजर्स आपला सह-प्रभारी डॉ. अमृता सिंह का विशेष सहयोग और महत्वपूर्ण योगदान रहा।
























