हाथरस 13 मार्च। चंदपा क्षेत्र के परसारा गांव में आज शाम 454वें शूरवीर महाराणा प्रताप फूलडोल मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले का उद्घाटन चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने फीता काटकर किया। मेले के आयोजन से पहले ग्रामीणों की एक कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जनपद के अलावा अन्य जिलों से आए पहलवानों ने भी अपने दांव-पेच दिखाए। सैकड़ों दर्शकों ने कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद लिया और पहलवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले को देखने के लिए आसपास के दर्जनभर गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एडवोकेट, डॉ. चमन खां, डॉ. सुरेश सिंह, पूर्व प्रधान शिशुपाल सिंह, डॉ. विजेंद्र गोस्वामी, डॉ. राजेश गोस्वामी, जितेंद्र प्रधान चुरसेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : युवक ने दो लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
March 13, 2026
मुरसान : बाइक चोरी के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
March 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : युवक ने दो लोगों पर
March 13, 2026
मुरसान : बाइक चोरी के आरोप में
March 13, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त
March 13, 2026
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
March 13, 2026
सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग सुधारने के
March 13, 2026
गैस से संबंधित शिकायतों या कालाबाजारी की
March 13, 2026
हाथरस में दो दिवसीय उपनिरीक्षक पदों की
March 13, 2026
Weather
Hathras
10:14 pm,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























