Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मार्च । डीएम (DM HATHRAS) अतुल वत्स (ATUL VATS IAS) की सक्रियता और निरंतर समीक्षा से विभिन्न जिलों में विकास कार्यों (Infrastructure Development) को गति मिल रही है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और जन कल्याणकारी योजनाओं (जैसे आयुष्मान कार्ड, परिवार आईडी, किसान योजना) के त्वरित क्रियान्वयन के प्रयासों से धरातल पर लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में बागला जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं के उपचार की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल परिसर में वर्षों से खाली और निष्प्रयोज्य पड़ी पुरानी इमरजेंसी के भवन को अब जमींदोज किया जाएगा। इस खाली जगह पर नया और आधुनिक MNCU (मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट) वार्ड बनाया जाएगा, जिससे मां और नवजात दोनों को एक ही स्थान पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। वर्ष 2008 में स्थापित हुए बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों के बढ़ते दबाव के कारण जगह की भारी कमी महसूस की जा रही थी। वर्तमान में जिला महिला अस्पताल केवल 30 बेड का है, जबकि यहाँ प्रतिदिन औसतन 15 से 20 प्रसव होते हैं। 12 बेड का मौजूदा SNCU (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) भी कम पड़ने लगा है। दो महीने पहले डीएम अतुल वत्स ने निरीक्षण के दौरान इन खामियों को पकड़ा था, जिसके बाद वार्ड विस्तार की योजना पर मुहर लगी। एसएनसीयू और एमएनसीयू वार्ड बनेगा यहां पर एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) के विस्तार और नया एमएनसीयू (मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट) वार्ड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक नवजात बच्चों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। आपको बता दें कि जिलाधिकारी अतुल वत्स को जिले की कमान संभालने के बाद हाथरस में आये दिन नए-नए प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं।

पुराने खंडहर से मिलेगी मुक्ति

जिला महिला अस्पताल के पीछे स्थित जिला होम्योपैथी चिकित्सालय के पास बना यह पुराना इमरजेंसी भवन लगभग 50 वर्ष पुराना है। पिछले 18 वर्षों से यह भवन खाली और जर्जर अवस्था में खड़ा था। सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि इस निष्प्रयोज्य भवन के ध्वस्तीकरण के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद पुराने मलबे की नीलामी की जाएगी और फिर निर्माण कार्य शुरू होगा। डीएम (DM HATHRAS) अतुल वत्स (ATUL VATS IAS) ने हमारा हाथरस को बताया कि बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में जगह की कमी के कारण पुरानी इमरजेंसी के ध्वस्तीकरण की तैयारी है। इसके बाद SNCU का विस्तार और नए MNCU वार्ड का निर्माण होगा, ताकि जिले के नवजात बच्चों को बेहतर उपचार दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page