Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 05 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित गांव नबाबपुर रेलवे फाटक पर ट्रक लेकर अपने गांव जा रहे एक ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीडित ड्राइवर ने घटना के संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। भूरा पुत्र केंद्र पाल सिंह निवासी इटरनी ट्रक का ड्राइवर है। भूरा मंगलवार की देर शाम को चेन्नई से आगरा के लिए एक्सपोर्ट का सामान माल लेकर जा रहा था। रंगोत्सव होली का पर्व होने की वजह से भूरा ट्रक को आगरा के लिए ले जाने के बजाए अपने गांव इटर्नी के लिए नगला विजन मार्ग से होते हुए हसायन कस्बा की तरफ आ रहा था। तभी कुछ अज्ञात ग्रामीणों ने ट्रक को रूकवाए जाने का प्रयास किया। जब भूरा ने एक्सपोर्ट के सामान माल से भरा हुए ट्रक को नही रोका। तो गांव नबाबपुर के रेलवे फाटक के बंद हो जाने के दौरान ग्रामीणों ने ट्रक के रेलवे फाटक पर रूकते ही ट्रक से ड्राइवर भूरा को निकालकर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी।ग्रामीणों ने ट्रक पर हमला कर ट्रक में लगे शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गए। भूरा ड्राइवर के भाई बौबी ने बताया कि घटना की जानकारी दिए जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। पुलिस ने घटना के संबंध में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page