Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 फरवरी । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चन्दपा पुलिस ने शनिवार को एक सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से नकदी और सट्टे का सामान बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह की टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान ग्राम नगला भुस स्थित शिवलिंग मंदिर के पास छापा मारा। यहाँ से पुलिस ने भोला उर्फ जलालुद्दीन (पुत्र सलीम, निवासी मीतई) को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना चन्दपा में मु0अ0सं0 45/2026 धारा 13 (जुआ अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page