Hamara Hathras

Latest News

सासनी 15 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बा पूरी तरह भक्ति में सराबोर नजर आया। तड़के सुबह जैसे ही शिवालयों के पट खुले, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर फल, फूल, भांग, धतूरा, बेलपत्र, मावा और गंगाजल अर्पित किया।

बाबा बीलेश्वर महादेव मंदिर, बनखंडी महादेव मंदिर और चिंता हरण मंदिर समेत कस्बे के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहीं। शिवालयों में आस्था, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला और पूरा नगर शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page