सिकंदराराऊ (हसायन) 10 फरवरी । हसायन कोतवाली क्षेत्र के कानऊ–सकरा मार्ग स्थित एक गांव में एक विवाहित महिला अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। घटना छह फरवरी, शुक्रवार को हुई, जब महिला दवा लेने के बहाने घर से निकली और वापस अपने बच्चों के पास नहीं पहुंची। महिला के लापता होने पर उसके पति और ससुरालीजन ने खोजबीन शुरू की और बाद में मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस को लिखित तहरीर देने के बाद महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू की गई। पुलिस खोजबीन के दौरान महिला एक नाबालिग किशोर के साथ कोतवाली पहुंची। महिला को महिला हेल्प डेस्क पर पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों परिवारजन ससुराल और मायके के कोतवाली पहुंचे और महिला व किशोर को समझाने का प्रयास किया गया। महिला और किशोर (जो महिला के ससुराल के चचिया-ससुर के पुत्र हैं) ने बताया कि वे एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। किशोर के परिवार का कहना है कि महिला ने उनके पुत्र को बुलाया था। ससुरालीजन और पति ने महिला को बच्चों के पास रहने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला का मन अपने बच्चों के पास नहीं ठहरा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खबर,
April 6, 2026
शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का
April 6, 2026
अब टूंडला या एटा जाने की जरूरत
April 6, 2026
दिहाड़ी छोड़कर गैस के लिए भटक रहा
April 6, 2026
हाथरस में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य
April 6, 2026
हाथरस में 10 अप्रैल को मनेगी डॉ.
April 6, 2026
हसायन : महर्षि कश्यप जयंती पर दिया
April 6, 2026
Weather
Hathras
8:26 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























