
हाथरस 05 फरवरी । कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा अलीगढ़-राजमार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के निकट आज कोर्ट से तारीख कर लौट रहे सेना के एक जवान की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों द्वारा कार व उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार देने की घटना के बाद जहां पूरे इलाके में भारी हड़कंप एवं दहशत फैल गई। वहीं घटना की सूचना पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढ़स बंधाया।। कोतवाली सादाबाद के गांव समदपुर निवासी सेना के जवान 28 वर्षीय अखिलेश कुमार की आज अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर देने से पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया और दहशत फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय तत्काल पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गई, जहां पर उन्होंने मृतक सैनिक अखिलेश के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और परिजनों को ढाढ़स बंधाया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने उक्त घटना को लेकर एडीजी लाइन एंड ऑर्डर तथा डीआईजी से वार्ता कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही व शीघ्र गिरफ्तारी के लिए मांग की गई है।













