
हाथरस 05 फरवरी । आगामी 7 फरवरी को डीआरबी कॉलेज, हाथरस के प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से आज हिंदू जागरण मंच के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सासनी गेट स्थित एक होटल से की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, बेनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, सर्राफा बाजार एवं गुड़हाई बाजार सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों में दुकानदारों, राहगीरों, महिलाओं एवं पुरुषों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान दुकानों पर स्टीकर चिपकाए गए तथा सैकड़ों दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर भी सम्मेलन से संबंधित स्टीकर लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने हजारों लोगों से संवाद कर सम्मेलन में सहभागिता का आह्वान किया। अभियान की शुरुआत से पूर्व पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक संदीप शर्मा ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में अपने-अपने क्षेत्रों में गली-मोहल्लों और घर-घर जाकर पत्रक वितरित करेंगे तथा घरों के दरवाजों पर स्टीकर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को विराट हिंदू सम्मेलन में आमंत्रित करेंगे।
वहीं हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक एवं संगठित करना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पूजनीय रितेश्वर जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक विनोद जी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से हिंदू शक्ति का प्रकटीकरण हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, जिला संयोजक संदीप शर्मा, जिला सह संयोजक रमन बिहारी शर्मा, शिवम शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य यवन चौहान, रविंद्र रावत, शिव प्रकाश कौशल, राजू पाथरे, नगर सह संयोजक मोरमुकुट वर्मा, लोकेश अग्रवाल, रवि वार्ष्णेय, संजय कुशवाहा, आकाश चौधरी, विनोद दिवाकर, तरुण पंकज, मनोज कुशवाहा, ओमवीर सिंह, पदम कुमार, सचिन कुमार, मनोज चतुर्वेदी, विकास रावत, हरिकिशन शर्मा, कृष्ण कुमार, कुलदीप, अवधेश ठाकुर, योगेश शर्मा, पुनीत शर्मा, विशाल सूर्यवंशी, हर्ष शर्मा, नितिन, अंकुश राजोरिया, श्याम अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













