Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 05 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय और सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के बीच शैक्षणिक, शोध एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जिसका उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण को नई दिशा देना है। इस एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थाएं कौशल विकास कार्यक्रम, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, संयुक्त शोध, प्रकाशन, अतिथि व्याख्यान तथा छात्र एवं संकाय विकास कार्यक्रमों में आपसी सहयोग करेंगी।समझौते के अनुसार सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम निर्माण में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करेगा, जिससे विद्यार्थी व्यावहारिक रूप से अधिक सक्षम बन सकें। एमओयू पर मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह तथा सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से मुख्य व्यवसाय अधिकारी अतुल कुमार गर्ग ने हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जुड़ने, व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। समझौते के तहत औद्योगिक भ्रमण, हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को लाभान्वित किया जाएगा। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह एमओयू पांच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, डीन मानविकी संकाय प्रो. राजीव शर्मा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग संकाय के विभागाध्यक्ष डा. लव मित्तल, प्रो. मनोज वार्ष्णेय, डा. जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page