Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 फरवरी । थाना हाथरस जंक्शन के गांव बघराया में एक महिला के साथ मारपीट कर दी गई। बबीता देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी हरि सिंह, शीतल और गुंजन ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और अभद्र गाली दी। आरोपितों ने उसके बाल पकड़कर खूब मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने बताया कि आरोपितों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने पुराने मुकदमे में फैसला नहीं किया तो उसे गांव से भगा देंगे। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page