Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 फरवरी । हाथरस से एक सनसनीखेज और दहशत फैलाने वाली घटना सामने आई है। इगलास रोड स्थित विद्यानगर के जोगिया मार्ग पर देर रात घर के बाहर टहल रहे एक पालतू कुत्ते पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसकी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ दबे पांव आता है और कुत्ते पर झपट्टा मार देता है, हालांकि कुत्ता किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकलता है और तेंदुआ खेतों की ओर फरार हो जाता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बीते दिन से लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग की जा रही है और आज दूसरे दिन ड्रोन कैमरों की मदद से तेंदुए की तलाश की गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। तेंदुए के खुले में घूमने की आशंका से विद्यानगर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है, लोग बच्चों और पालतू पशुओं को घर से बाहर निकालने से डर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, रात के समय बाहर न निकलने और अकेले आवागमन से बचने की अपील की है, वहीं विभाग का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page