सिकंदराराऊ (हसायन) 01 फरवरी । संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर रविवार, 1 फरवरी को कस्बा के मुख्य बाजार में आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव विजय जाटव उर्फ कालू भैया और भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष अविनेश दिवाकर के नेतृत्व में हर्षोल्लासपूर्ण शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” और “जय भीम” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और युवाओं को संबोधित करते हुए आयोजकों ने बताया कि संत रविदास जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलना और उनके जीवन से प्रेरणा लेना समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, अहंकार त्याग और भक्ति के मार्ग की शिक्षा दी। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” उनके शिक्षाप्रद विचारों में से एक है, जिसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति का मन निर्मल होता है, वही परमात्मा का सच्चा भक्त है। इस जयंती समारोह में जाटव, दिवाकर, वाल्मीकि, मुस्लिम, यादव सहित अन्य समाजों के लोगों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय जाटव उर्फ कालू भैया, अविनेश दिवाकर, विजय गौतम, मोर मुकुट कुशवाहा, रवि माथुर, अंकुश वाल्मीकि, अरूण कुमार माथुर, विपिन कुमार, अनिल कुमार, अजीत जाटव, मोनू दिवाकर, अनस खान, कृष्णा जाटव, गुलफान अली, मूलचंद, अरूण सागर, सुक्लेश कुमार, अर्जुन जाटव, रामेश्वर यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
टी-20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार
February 1, 2026
Related Posts
Recent Posts
टी-20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान ने भारत
February 1, 2026
भाजपा ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भर
February 1, 2026
2 दिन में चांदी 1,54,348 रुपए सस्ती,
February 1, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
February 1, 2026
नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक
February 1, 2026
सादाबाद : अस्थायी गौशाला में गंभीर अनियमितताओं
February 1, 2026
सादाबाद : मौसम का मिजाज बदलने से
February 1, 2026
Weather
Hathras
11:09 pm,
Feb 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















