Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 फरवरी । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास एवं संत नरहरी दास की जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान संतों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, अजय सिकरवार, मुहर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सेंगर, सतेंद्र यादव, चिराग वार्ष्णेय, टेकपाल कुशवाह, मुजीबुर्रहमान, अकील कुरेशी, राजेश कुमार, अरमान, इमरान, सहवाज खान एवं कालीचरण सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास जी एवं संत नरहरी दास जी ने सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और असमानता के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को समता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संतों की इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और आपसी सौहार्द के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। संतों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संतों के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज को एकजुट रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page