Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 फरवरी । सी.बी.एस.ई. स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन एवं परिवहन विभाग हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर शनिवार को एक भव्य सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.बी.एस.ई. स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएशन के सचिव ए.पी. सिंह, उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्ता, दिनेश सेक्सरिया, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार, रजनेश कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय, उप सचिव रनवीर पाठक, जीपी सिंह, बॉबी उपाध्याय, प्रदीप सेंगर, डॉ. विकास सिंह, बी. के. सिंह, एडवोकेट हर्षित गुप्ता, सुभाष यादव, सुमित गुप्ता, इंद्र कुमार सहित जनपद हाथरस के अनेक परिवहन एवं ट्रांसपोर्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनपद के सी.बी.एस.ई. बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कार्यरत वाहन चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चालकों एवं परिचालकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर यातायात विभाग के टी.आई. सहित समस्त यातायात स्टाफ एवं परिवहन विभाग का पूरा अमला उपस्थित रहा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा सीधे मानव जीवन से जुड़ा विषय है, इसलिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देना तथा चालकों-परिचालकों को जागरूक कर समाज में सड़क सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page