Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 फरवरी । हाथरस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला प्रचारक जयकिशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस हमले में जयकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

यह घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर इलाके में हुई, जहां RSS का कार्यालय स्थित है। जानकारी के अनुसार, जिला प्रचारक जयकिशोर जब कार्यालय आ रहे थे, तभी गाड़ी निकालने को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। मौके पर एक स्कूटी खड़ी थी, जिसे हटाने के लिए कहने पर विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान आरोपियों ने जयकिशोर के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित भाजपा और RSS के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। वहीं, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page