सादाबाद 27 जनवरी । राया मार्ग पर मंगलवार सुबह गांव चमरपुरा के निकट बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बीजलपुर गांव के निवासी हरिओम और कान्हा मोटरसाइकिल पर सादाबाद की ओर जा रहे थे। चमरपुरा के पास सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
बैंक में बुजुर्ग का थैला काटकर चोरी के प्रयास में मुकदमा
March 14, 2026
किशाेरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
March 14, 2026
Related Posts
Recent Posts
बुलट की मांग पूरी न करने पर
March 14, 2026
बैंक में बुजुर्ग का थैला काटकर चोरी
March 14, 2026
किशाेरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
March 14, 2026
अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट, पत्नी को
March 14, 2026
कब्बडी देख रहे युवक से पैसे के
March 14, 2026
शादी समारोह में डीजे पर डांस से
March 14, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से
March 14, 2026
Weather
Hathras
9:41 am,
Mar 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















