सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 26 जनवरी । कस्बे के मुख्य बाजार में सविता समाज उत्थान समिति द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक ठाकुर कपूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर फूल अर्पित किए गए तथा तिलक कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जननायक कपूरी ठाकुर ने अपने पूरे जीवन को पिछड़े एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जन-जन के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की नई चेतना का संचार किया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश चंद आर्य, अवनेश आर्य, बंटी आर्य, सचिन दीक्षित, सत्यप्रकाश, सुरेश सविता, नरेंद्र आर्य, रवि सविता, नेत्रपाल आर्य, महेश सविता, ओमप्रकाश सविता, विनोद सविता, भूपेश सविता, राजीव आर्य, कमोद भगत, भोला शंकर, प्रवेश आर्य, मुकेश आर्य, संतोष सविता, छोटे लाल सविता, गोपाल, रामकुमार सविता, दुर्गेश आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने कपूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
शुक्रवार (13/03/26) दर्शन श्री नाथ जी मंदिर, चावड गेट हाथरस
March 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
शुक्रवार (13/03/26) दर्शन श्री नाथ जी मंदिर,
March 13, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से रोडवेज फोरमैन
March 13, 2026
गुरु गौरव कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का
March 13, 2026
स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता समय से कराएं
March 13, 2026
आरडी कॉलेज में रेंजर्स प्रवेश व निपुण
March 13, 2026
हाथरस में रमजान के आखिरी जुमा पर
March 13, 2026
डबल मर्डर केस में तीन दोषियों को
March 13, 2026
Weather
Hathras
7:41 pm,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























