हाथरस (मुरसान) 25 जनवरी । क्षेत्र के एक गांव में मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह विवाद एक महिला से अवैध संबंध को लेकर हुआ था। शिकायतकर्ता युवक का कहना है कि 26 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी एक ऑल्टो गाड़ी उसके घर के सामने रुकी। गाड़ी से मुरसान के चार व्यक्ति हॉकी, लाठी-डंडे लेकर उतरे और उस पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए शिकायतकर्ता घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी भी घर में घुस आए। उन्होंने लात-घूसों और हॉकी-डंडों से उसकी पिटाई की। जब शिकायतकर्ता की मां और भाई उसे बचाने आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। आरोप है कि युवक ने तमंचा निकालकर गोली चलाई, लेकिन कारतूस मिस हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें मयंक अग्रवाल को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दूसरे पक्ष के युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की ली थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि युवक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं, जो इस वारदात का मुख्य कारण है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : मारपीट कर युवक का सिर
March 13, 2026
सादाबाद : मेढ़ विवाद में बुजुर्ग से
March 13, 2026
सादाबाद : गणित प्रवक्ता लापता, पुलिस तलाश
March 13, 2026
सादाबाद : बाबा साहब शोभायात्रा समिति की
March 13, 2026
सादाबाद : पागल कुत्ते के हमले में
March 13, 2026
454 वां शूरवीर महाराणा प्रताप फूलडोल मेला
March 13, 2026
नशे में रोडवेज चालक ने बस रेलवे
March 13, 2026
Weather
Hathras
8:53 pm,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























