सादाबाद 21 जनवरी । गांव नौगांव में आगामी 4 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए और सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।हरिगढ़ से आए विभाग के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमरवीर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने समस्त हिंदू समाज से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सामाजिक एकता का परिचय दें। जिला प्रचारक जय किशोर, सतेंद्र शर्मा, दुष्यंत चौधरी, विकास ओम आर्य, जितेंद्र सिंह और चंद्रपाल सिंह ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा और हिंदू समाज को संगठित करने के विषय पर गहन मंथन किया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में, उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में संगठन, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों व कर्मचारियों को
March 10, 2026
यूपी में अब किसी भी संपत्ति को
March 10, 2026
रूढ़ियों को तोड़ मिसाल बनी बहू, रजनी
March 10, 2026
खेत की बाउंड्री तोड़ने के मामले में
March 10, 2026
फर्जी मुकदमे में बेटे को फंसाने का
March 10, 2026
व्यापारी से पांच लाख की चौथ मांगने
March 10, 2026
हृदय गति रुकने से महिला की मौत,
March 10, 2026
Weather
Hathras
9:43 pm,
Mar 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























