सादाबाद 21 जनवरी । नेशनल रोड सेफ्टी माह के तहत जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर लिमिटेड ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। कंपनी ने विनोबा नगर चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने जैसी बातों पर विशेष जोर दिया गया। वाहन चालकों को समझाया गया कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर लिमिटेड के सेफ्टी मैनेजर मुजम्मिल ने वाहन चालकों को गति पर नियंत्रण रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान पूरी तरह से सड़क पर ध्यान केंद्रित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय दोनों हाथ स्टीयरिंग पर होने चाहिए और ध्यान केवल सड़क पर। मोबाइल पर बात करते हुए या लापरवाही से वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है। विनोबा नगर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के उप निरीक्षक रामनरेश सिंह और आरक्षी हरि शंकर को जीएमआर कंपनी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यातायात में पूर्ण सहयोग करने और वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के नियमों की जानकारी देने के लिए यह सम्मान दिया गया। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिन-रात सड़कों पर रहकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे कर्मियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को सही तरीके से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि हेलमेट न केवल चालान से बचाता है, बल्कि यह एक जीवन रक्षक कवच भी है। इस अवसर पर जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर लिमिटेड के प्रतिनिधि, ट्रैफिक पुलिस के जवान, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ पुलिस ने 24 टैट्रा पैक अवैध
March 10, 2026
सहपऊ में पागल कुत्ते का आतंक, 25
March 10, 2026
शादी के 18 साल बाद दहेज के
March 10, 2026
मुरसान में अज्ञात वाहन की टक्कर से
March 10, 2026
फर्जी मार्कशीट से प्रमोशन के मामले में
March 10, 2026
हाथरस में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की
March 10, 2026
हाथरस के टुकसान में किसान की संदिग्ध
March 10, 2026
Weather
Hathras
6:58 pm,
Mar 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































