
हाथरस 21 जनवरी । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने अपने नए सत्र की शुरुआत अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उत्साहपूर्ण बैठक के साथ की। इस कार्यक्रम में समूह की सभी सदस्याओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आने वाले सत्र के लिए नई योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय द्वारा सदस्याओं का स्वागत कर हुई। इसके बाद मनोरंजक खेल तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए संगठन की भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में महासंघ की उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित, अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग, आई पी पी शालिनी वार्णेय, रजनी इंदु शर्मा, प्रियंवदा, उषा, मीनू, अनुपम, राधा, विनीता, राधा, संगीता, शोभा, मधु सहित अन्य प्रमुख सदस्याएं उपस्थित रहीं। अध्यक्ष प्रीती वार्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह सत्र समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने सभी सदस्याओं से मिलकर समाज के लिए और अधिक कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ, और समूह ने समाज के हित में और अधिक योगदान देने का संकल्प लिया।
















