सादाबाद 20 जनवरी । भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। खंड विकास कार्यालय में संपन्न हुई इस प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चौधरी तेजवीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रभारी तहसीलदार हेमंत चौधरी ने नामांकन पत्रों की जांच की, जिसमें चौधरी तेजवीर सिंह एकमात्र उम्मीदवार पाए गए। किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। चौधरी तेजवीर सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मुरसान मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने चौधरी तेजवीर सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर चौधरी तेजवीर सिंह ने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना और बैंक को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसीदास अग्रवाल, ठाकुर बनवारी सिंह सिकरवार, भाजपा नेत्री प्रीति चौधरी, राजकुमार प्रधान, लक्ष्मण सिंह प्रधान, चंद्रवीर चौधरी, ओमवीर सिंह प्रधान, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, दुष्यंत चौधरी, गोपाल चौरसिया और ओमवीर सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने चौधरी तेजवीर सिंह को उनके निर्वाचन पर बधाई दी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
उठावनी : श्री लोकेश गर्ग (मैटल वाले)
April 23, 2026
हाथरस के 44 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं
April 23, 2026
सासनी ब्लॉक के बांधनू में संतुलित उर्वरक
April 23, 2026
प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने 225
April 23, 2026
प्रीपेड बिजली मीटरों की अनियमितताओं पर भड़के
April 23, 2026
मानसिक मजबूती और सफलता का आधार है
April 23, 2026
Weather
Hathras
5:36 pm,
Apr 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























